 |
प्रवेश के लिए स्नातक कला/विज्ञान वर्ग के आवेदन-पत्र(फार्म) कार्यालय से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त किये जा सकते है। प्रवेश 'फर्स्ट कम फर्स्ट' के आधार पर होगा। |
| |
 |
प्रवेश के इच्छुक सभी छात्रा महाविद्यालय में उपस्थित होकर शुल्क काउन्टर पर अपेक्षित शुल्क जमा करेगे। जिस पाठ्य विषय में प्रवेश किया गया है, उसके विषय-प्रभारी को रसीद दिखाकर छात्र अपना नाम व्याख्यान पंजिका में अंकित करायेगे। |
| |
 |
महाविद्यालय के किसी शैक्षणिक विभाग में प्रवेश के अभ्यर्थी छात्रा अपने आवेदन-पत्र के साथ पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्राप्त आचरण सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र तथा पूर्व की उत्तीर्ण कक्षा का अंक पत्र भी जमा करेगे। |
| |
 |
परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के अपराध में दण्डित, भारतीय दण्ड प्रकिया के अन्तर्गत विचाराधीन छात्र/छात्रा का प्रवेश न हो सकेगा। |
| |
 |
अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, सामान्य वर्ग में मेरिट छात्रवृत्ति एंव राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों को प्रवेश के समय ही छात्रवृत्ति फार्म भरकर देना है। यदि समय से फार्म भरकर कार्यालय को नही प्राप्त होता है। तो इसके लिए छात्र/छात्रा स्वत: जिम्मेदार होंगे। |
| |
 |
परीक्षा फार्म समय से भरकर देना छात्र/छात्रा की स्वंय की जिम्मेदारी होगी। |
| |